spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल के जवान का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:गुजरात में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत; वायुसेना में थे तैनात




हरियाणा के नारनौल में निजामपुर खंड के गांव ब्राह्मणवास निवासी भारतीय वायुसेना के जवान भरतराज भारद्वाज की गुजरात के नालिया (भुज-कच्छ) स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 27 वर्षीय भरतराज भारद्वाज के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, भरतराज भारद्वाज पुत्र भोमप्रकाश भारद्वाज पिछले 7 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे। वह गुजरात के नालिया एयरफोर्स स्टेशन पर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले सप्ताह छुट्टी बिताने के बाद शनिवार को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। एक्सीडेंट के बाद राइफल से गोली चली एयरफोर्स अधिकारियों दीपक शर्मा एवं दीपक ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भरतराज अपने क्वार्टर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक फिसलकर गिर गई। हादसे के दौरान उनके साथ मौजूद सरकारी राइफल का ट्रिगर दब गया, जिससे चली गोली उन्हें लग गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 5 भाई-बहन थे, पिता का हो चुका निधन भरतराज अविवाहित थे और अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बड़े भाई जयकिशोर भारद्वाज भी भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं देने के बाद करीब तीन माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार की सबसे छोटी बहन अभी अविवाहित है। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। एयरफोर्स की टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। ग्रामीणों ने उन्हें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव का धनी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles