spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में होटल के खाने में मिला कॉकरोच:खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग, मालिक ने आरोपों से किया इनकार




मोहाली जिले में जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित ‘बंसल अमृतसरी कुलचा’ रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ग्राहकों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ग्राहक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी उनकी प्लेट में एक कॉकरोच दिखाई दिया। ग्राहकों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और रेस्टोरेंट स्टाफ से खाने की गुणवत्ता पर सवाल किए। वीडियो में ग्राहकों की नाराजगी और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड हुई है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। कई यूजर्स ने रेस्टोरेंट की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही सीधे तौर पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीआईपी रोड पर स्थित यह रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आना चिंता का विषय है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल जांच करने, सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो की जांच की मांग इस मामले में जब रेस्टोरेंट मालिक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना नहीं मिली है। यह मामला फिलहाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग वायरल वीडियो को लेकर क्या जांच करता है और इस मामले में क्या सच्चाई सामने आती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles