spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Zombie Drug Crisis | Viral Video Chandigarh Road Samrala Chowk


समराला चौक पर युवती और चंडीगढ़ रोड पर नशे में झूमता युवक।

लुधियाना में नशे में झूमते युवक और युवती के 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे

.

दोनों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक और युवती की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लुधियाना पुलिस ने युवक का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि उसकी पहचान कर उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। साथ ही उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। लोग इसे जॉम्बी ड्रग से जोड़ रहे हैं। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टी नहीं की है।

चंडीगढ़ रोड पर खंडहर में लड़खड़ता हुआ युवक।

चंडीगढ़ रोड पर खंडहर में लड़खड़ता हुआ युवक।

दोनों वीडियो में क्या दिख रहा है…

वीडियो नंबर 1: खंडहर में लड़खड़ता दिखा युवक पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास स्थित एक खाले खंडहर का है। यहां काली टी-शर्ट और जींस पहने युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। नशे का असर इस कदर था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह बार-बार खंडहर की दीवार का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता, लेकिन हर बार लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता।

वह काफी समय तक उठने की कोशिश करता रहा। लेकिन उठ नहीं पाया। किसी ने उसकी इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है ताकि उसे ढूंढकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा सके। साथ ही, पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इस इलाके में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है।

समराला चौक में नशे में लड़खड़ाती हुई युवती।

समराला चौक में नशे में लड़खड़ाती हुई युवती।

वीडियो नंबर 2: समराला चौक पर ‘स्टैच्यू-स्टैच्यू’ खेलती युवती दूसरा वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त समराला चौक पर गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहने युवती झूमती दिखी। वह पहले तो काफी देर तक सड़क किनारे अजीबोगरीब स्थिति में घुटनों के बल बैठी रही। जब वह खड़ी हुई, तो वह पूरी तरह से अनकंट्रोल थी। उसका अपने शरीर पर रत्ती भर भी काबू नहीं था और वह बिना किसी सहारे के हवा में आगे की तरफ झुकी रही। गाड़ियों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच वह पूरी तरह से सुध-बुध खो चुका थी।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

मोहाली में सड़क के बीच लड़खड़ाता दिखा युवक, लोग बोले-‘जॉम्बी ड्रग’ का असर

मोहाली के फेज-11 का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक सड़क पर असामान्य हालत में चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि युवक किसी नशे के प्रभाव में था। इसे ‘जॉम्बी ड्रग’ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles