spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में 24 जुलाई तक पूरा होगा SIR:SDM के अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-केवल पात्र मतदाताओं के नाम सूची में रहेंगे




रोहतक जिले के महम में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी विपिन कुमार ने मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को 24 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। एसडीएम विपिन कुमार ने सुपरवाइजरों की बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही शामिल उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को भी पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि उनके बूथ स्तर एजेंट (बीएलए) संबंधित बूथों के बीएलओ से अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन करवाएं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही शामिल रहें। इसी उद्देश्य से 17 जुलाई को महम स्थित राजकीय महाविद्यालय में बूथ स्तर एजेंटों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बीएलए को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के रूप में चिन्हित व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया और उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना एसडीएम ने जोर देकर कहा कि इस एसआईआर का मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। इससे प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा और अपात्र नामों को सूची से हटाया जा सकेगा। बैठक में संबंधित सुपरवाइजर, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंट तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles