spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab Beadbi Case | SIT Summons Sukhbir Singh Badal For Questioning


पंजाब के बहिबल कलां गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। SIT ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

.

यह कार्रवाई तब की गई है, जब CM भगवंत मान ने कल (15 जुलाई) ही मुकेरियां में एक जनसभा में कहा था कि अब जेल जाने की बारी सुखबीर बादल की है। सुखबीर बादल से अगले सोमवार को सुबह 11 बजे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भाजपा नेता विजय सांपला से भी पूछताछ हो चुकी है।

इस समन पर सुखबीर बादल ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

जितनी मर्जी बार बुला लो, मैं हर बार आ जाऊंगा। 10 साल हो चुके हैं। यह झूठ का पुलिंदा है। 10 साल में चालान तक पेश नहीं हुआ है। ड्रामे कर रहे हैं। लोगों को पकड़ने के बजाय पॉलिटिक्स खेल रहे हैं। 4 महीने रह गए हैं। जितना मर्जी खेल लो। असली दोषी हम पकड़ेंगे।

QuoteImage

होशियारपुर में जनसभा के दौरान CM मान ने सुखबीर बादल को जेल में डालने की बात कही थी। - फाइल फोटो

होशियारपुर में जनसभा के दौरान CM मान ने सुखबीर बादल को जेल में डालने की बात कही थी। – फाइल फोटो

CM मान ने ये बातें कही थीं…

  • सुखबीर, अब तेरी बारी है: मान ने कहा था- सुखबीर बादल, मुझे लगता है, उसके सपने में भी भगवंत मान आता होगा। दिन-रात एक ही बात पर लगा है, एक मेरी बारी दे दो, क्या यह पानी की बारी है? सुखबीर सिंह, कान खोलकर सुन ले, अब तेरी और तेरे साले की राज करने की नहीं जेल जाने की बारी है। जो गुरू साहिब की बेअदबियां कराई हैं, उसमें से बच नहीं सकते।
  • अपनी सरकार में केस कमजोर किया: भगवंत मान ने कहा- पहले अपनी सरकार थी, केस कमजोर कर लिया। फिर कैप्टन सरकार आई तो उनके साथ मिल गए। केसों पर कार्रवाई नहीं होने दी। अब कार्रवाई होगी। बड़ा टाइम लग गया हमें उन केसों को ठीक करने में। अब पता चलेगा, परमात्मा की चक्की पीसती बहुत धीमे है, लेकिन बहुत बारीक पीसती है।
  • बेअदबी कानून को गलत बता रहे: CM बोले- इनकी मति मारी गई है। अब बेअदबी का जो कानून बनाया है, अकाली दल उसका विरोध कर रहा है। गलत बता रहा है। ये बना देते तो सही, 5 बार मुख्यमंत्री रहे बड़े बादल साहब, तब बना देते। 25 साल कांग्रेस ने राज किया, वह बना देते।

बेअदबी मामले की जांच में ताजा क्या कार्रवाई हुई…

क्राइम सीन री-क्रिएशन: जुलाई 2026 की शुरुआत में DIG हरजीत सिंह की अगुवाई वाली नई SIT ने फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला, बरगाड़ी और बहबल कलां घटनास्थलों का दौरा कर पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन किया। टीम ने सबूतों का मिलान किया और बाजाखाना थाने का भी दौरा किया, जहां मामले की केस डायरी और अन्य दस्तावेज सुरक्षित हैं।

DIG हरजीत सिंह की अगुवाई वाली नई SIT ने फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में लोगों से मुलाकात कर सहयोग मांगा।

DIG हरजीत सिंह की अगुवाई वाली नई SIT ने फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में लोगों से मुलाकात कर सहयोग मांगा।

अकाल तख्त के जत्थेदार का बयान: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जून 2026 में SIT के सामने अपना बयान दर्ज कराया। यह बयान अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से दिसंबर 2024 में अकाल तख्त के सामने मांगी गई बिना शर्त माफी के संदर्भ में दर्ज किया गया।

नेताओं और अफसरों से पूछताछ: जून और जुलाई 2026 के दौरान SIT ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता विजय सांपला, पूर्व OSD गगनदीप सिंह बराड़ और तत्कालीन उपायुक्त मालविंदर सिंह जग्गी से समन जारी कर पूछताछ की। इसके अलावा अकाली दल के नेता मंतार सिंह बराड़ को भी SIT के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ा।

2015 के दर्ज मामलों पर टिकी है जांच

यह पूरी कवायद साल 2015 में थाना बाजाखाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के तहत की जा रही है। ये मुकदमे 14 अक्टूबर 2015 और 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज किए गए थे। बेअदबी की घटनाओं और इसके बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने पर गहरा असर डाला था। अब SIT इन प्रमुख लोगों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब- AAP नेताओं ने कांग्रेस पार्षद को पीटा:पुलिस के सामने मुक्के मारे, पगड़ी उतारी

गुरदासपुर में कादियां नगर कौंसिल प्रेसिडेंट पद के चुनाव में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट का पद जीता। जबकि, स्थानीय कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द कराने के लिए अदालत जाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles