spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में युवक को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:5 सेकंड में 5 थप्पड़ मारे, लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे;अधिकारी बोले- जांच होगी




चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित बूथ मार्केट के बाहर एक युवक को पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 5 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को लगातार थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। घटना सेक्टर-34 बूथ मार्केट के ठीक सामने हुई। वीडियो किसी राहगीर ने दूर से बनाया है। इसमें एक सिख पुलिसकर्मी, जो पीसीआर में तैनात बताया जा रहा है, एक युवक को थप्पड़ मार रहा है। युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और वह सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी उसे लगातार पांच बार थप्पड़ मारता नजर आता है। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई देती है, लेकिन वह पीछे खड़ी रहती है। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि यह इलाका हमेशा व्यस्त रहता है। इसके बावजूद किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। ज्यादातर लोग दूर खड़े होकर घटना देखते रहे, जबकि कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। पीटने का कारण नहीं पता चला फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी ने युवक को किस वजह से थप्पड़ मारे। वायरल वीडियो में सिर्फ पुलिसकर्मी द्वारा युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले क्या हुआ था, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी यह भी पता नहीं चल पाया है कि युवक ने कोई गलती की थी, किसी विवाद में शामिल था या फिर किसी शिकायत के बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची थी। यह पूरी बात पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और मार्केट में मौजूद लोगों से बात की गई, लेकिन किसी ने भी पूरी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लोगों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पुलिसकर्मी को युवक को थप्पड़ मारते देखा। इससे पहले क्या हुआ था, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। कुछ लोगों ने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मार रहा था। वायरल वीडियो केवल करीब 5 सेकंड का है, इसलिए उससे यह पता नहीं चलता कि घटना की शुरुआत कैसे हुई और पुलिस कार्रवाई का कारण क्या था। अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले पर पीसीआर एडमिन इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। सबसे पहले यह पता लगाया जाएगा कि मौके पर क्या हुआ था और पुलिसकर्मी ने युवक के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि युवक के साथ बिना किसी उचित कारण के मारपीट की गई है या पुलिसकर्मी ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि घटना के पीछे कोई अन्य कारण सामने आता है, तो उसे भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles