spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sampla Municipal Election 2026 Schedule Announced, Voting on May 10


जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सांपला नगर पालिक का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका के प्रधान और सभी वार्डों के सदस्यों के लिए सामान्य चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 ब

.

चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रधान पद और सभी 16 वार्डों के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपमंडलाधीश अंकिता पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है

उपमंडलाधीश अंकिता पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है

सहायक रिटर्निंग अफसर बने चीनी मिल के प्रबंध निदेशक

इसके अतिरिक्त, महम स्थित सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद कुमार को वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। प्रधान पद के चुनाव के लिए सांपला के नायब तहसीलदार अशोक कुमार सहायक रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए नोटिस 15 अप्रैल को जारी किया गया था। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

सांपला नगर पालिका कार्यालय।

सांपला नगर पालिका कार्यालय।

27 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है, जो सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक का समय निर्धारित है।

इसी दिन शाम 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका सांपला के पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जिसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles