![]()
पंचकूला जिले के पिंजौर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित प्राचीन गोगामेड़ी के पास एक महिला पर कई आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला गली से गुजर रही थी, तभी अचानक कई कुत्ते उसके सामने आ गए। कुत्तों के भौंकने और पीछे पड़ने से घबराकर महिला अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिरकर घायल हो गई। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिसके बाद कुत्ते वहां से भाग गए और महिला की जान बच सकी। लोगों का आरोप- प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष और डर का माहौल है। उनका कहना है कि पिंजौर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिंजौर में पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को घायल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
Source link
पिंजौर में आवारा कुत्तों का महिला पर हमला, VIDEO:बचकर भागते हुए सड़क पर गिरकर घायल हुई, पहले भी हो चुकी कई वारदात







