spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab Chandigarh top News; Ludhiana | Amritsar | Jalandhar


लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लाया गया एक बदमाश हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार, चौकी धर्मपुरा के जांच अधिकारी एएसआई राम मूर्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जुलाई को डीडीआर नंबर-19 के आधार पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गौरव कुमार, बबलू कुमार और लोटन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

11 जुलाई को पुलिस टीम आरोपी लोटन समेत अन्य आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उस समय अस्पताल में काफी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी लोटन निवासी गांव बलरामपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी समराला चौक, लुधियाना ने भीड़ का फायदा उठाते हुए हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

रवनीत बिट्‌टू-दिलजीत की कंट्रोवर्सी में HS फूलका की एंट्री, बोले- सच दिखाओ

पंजाब में जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म सतलुज के विवाद और प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के बीच पैदा हुई इस कंट्रोवर्सी में अब 1984 दंगा पीड़ितों के केस लड़ने वाले एडवोकेट व भाजपा नेता एचएस फूलका की एंट्री हो गई है।

फूलका ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सच्चाई दिखाने से कभी कोई कंट्रोवर्सी नहीं होती और न ही माहौल खराब होता है। फिल्म हो या वीडियो, उसमें पूरी सच्चाई दिखाई जानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी के पास सही संदेश जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि काले दौर में भी हिंदू-सिख एकता कायम रही और इसे तोड़ने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।

फूलका का कहना है कि इनोसेंट लोगों की हत्या को कोई भी सही नहीं ठहराएंगे, चाहे वो हिंदू हो या सिख। फूलका ने कहा कि उस पर भी फिल्म बनाएं जब आतंकी बस में से हिंदुओं को बाहर निकालकर मार रहे थे और एक निहंग ने बस में बैठे एक युवक को जफ्फी मारी और कहा कि इसे मारने से पहले मुझे मारें। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles