spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में एक्टिवा को लगी आग,VIDEO:बाइक सवार ने मारी टक्कर, आधा घंटा पहले भरवाई थी पेट्रोल की टंकी




लुधियाना के घुमार मंडी के नजदीक नेशनल रोड पर सोमवार शाम को एक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी कुछ ही मिनटों में जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पार्किंग से निकाली थी एक्टिवा, आधा घंटा पहले भरवाया था पेट्रोल पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह पार्किंग से अपनी एक्टिवा निकालकर पास की गली में जा रहा था। उसे अपने मालिक के घर सामान पहुंचाना था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर जाकर गिर गया, जबकि एक्टिवा जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। अखिलेश ने बताया कि हादसे से करीब आधा घंटा पहले ही उसने स्कूटी की पेट्रोल टंकी फुल करवाई थी। आग लगने के बाद उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। जरूरी दस्तावेज हुए राख हादसे में स्कूटी पूरी तरह जल गई। स्कूटी में रखे सभी जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि स्कूटी सवार समय रहते दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि टक्कर के बाद किसी तकनीकी कारण या पेट्रोल के रिसाव से आग भड़की हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles