spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में बेखौफ लुटेरों का तांडव:नौरंगाबाद गांव में गन पॉइंट पर मां-बेटी को बंधक बनाया, 20 लाख के गहने और बुलेट ले गए बदमाश




तरनतारन के अधीन आते गांव नौरंगाबाद में रविवार देर रात हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों ने घर में अकेली मौजूद मां-बेटी और एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को बंदूक की नोक (गनपॉइंट) पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये की नकदी, 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा अन्य घरेलू सामान लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब बलजिंदर कौर, उनकी बेटी अमोलदीप कौर और एक पांच साल की बच्ची घर में मौजूद थीं। देर रात अचानक घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीनों को काबू कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया। गैस सिलेंडर और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए लुटेरे पीड़ित परिवार के मुताबिक, लुटेरे अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी समेट ले गए। हैरत की बात यह है कि लुटेरे सिर्फ नकदी और गहने ही नहीं, बल्कि घर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल, घरेलू गैस सिलेंडर और पहचान छुपाने के मकसद से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ उखाड़ ले गए। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी घटना की सूचना मिलते ही सब-डिवीजन श्री गोइंडवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी श्री गोइंडवाल साहिब हरिंदर सिंह का कहना है कि पीड़ित महिलाओं के बयानों के आधार पर सदर थाना तरनतारन में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।पुलिस अब नौरंगाबाद और उसके आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles