spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में पिता-पुत्र पर FIR:सोनीपत में चोरी के शक में हाथ-पैर मरोड़े, करंट लगाया; वीडियो के आधार पर केस दर्ज




सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बिहारी मार्केट में एक 10 वर्षीय मासूम के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट और करंट लगाने में FIR दर्ज हो गई है। बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि बिजली की दुकान संचालक और उसके बेटे ने पहले उसके नाबालिग बेटे को बुरी तरह पीटा, फिर उसे जबरन दुकान के अंदर ले जाकर बिजली के कंडेनसर से करंट लगाया। महिला का कहना है कि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करते और करंट लगाते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया, वीडियो फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहारी मार्केट में मासूम के साथ मारपीट का आरोप रुबी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 स्थित बिहारी मार्केट में किराये के मकान में रहती हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें 10 वर्षीय दूसरा बेटा है। महिला के अनुसार 9 जुलाई 2026 को करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि बिजली की दुकान संचालक संजीव गुप्ता और उसका बेटा चिराग उनके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। मां के सामने भी नहीं रुकी पिटाई, दुकान के अंदर ले जाने का आरोप रुबी देवी का आरोप है कि वह तुरंत दुकान पर पहुंचीं तो देखा कि दोनों आरोपी उनके बेटे को लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रहे थे। जब उन्होंने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनका रास्ता रोक दिया और नाबालिग बेटे को दोबारा पकड़कर दुकान के अंदर ले गए। महिला का आरोप है कि दुकान के अंदर संजीव गुप्ता ने जबरन बच्चे को बिजली के कंडेनसर से करंट लगाया, जबकि दोनों पिता-पुत्र लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। वीडियो फुटेज मिलने के बाद पुलिस को दी शिकायत महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उन्हें घटना की वीडियो फुटेज मिली, जिसमें कथित तौर पर संजीव गुप्ता और उसका बेटा चिराग नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट करते और कंडेनसर से करंट लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो पेन ड्राइव में कॉपी कर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद भी आरोपी पिता-पुत्र उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 112 पर पहले भी पहुंची थी सूचना पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 बिहारी मार्केट में एक नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उस समय यह सामने आया कि राहुल नाम के बच्चे के साथ मारपीट हुई थी, लेकिन उसके परिजनों ने उस दिन कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी, इसलिए तत्काल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मेडिकल में दो चोटें मिलीं, डॉक्टर ने मांगी विशेषज्ञ राय 12 जुलाई को रुबी देवी अपने बेटे के साथ थाना सेक्टर-27 पहुंचीं और लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) में बच्चे के शरीर पर दो चोटों का उल्लेख किया गया है। डॉक्टर ने ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञ की राय भी आवश्यक बताई है। वीडियो और मेडिकल के आधार पर केस दर्ज पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और पेन ड्राइव में उपलब्ध वीडियो फुटेज का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टया अपराध बनना पाया। इसके आधार पर थाना सेक्टर-27 में एफआईआर दिनांक 12 जुलाई 2026 दर्ज की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 127(2), 351(3), 3(5) तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुरू की आगे की जांच मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी को केस की फाइल सौंप दी गई है और वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब जानिये…वीडियो में क्या दिख रहा… बच्चे से पिटाई की 3 वीडियो सामने आई हैं। इनमें शॉपकीपर संजीव और उसका बेटा बच्चे के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद बच्चे की मां उसे बचाने के लिए आ जाती है। हालांकि दैनिक भास्कर इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पढ़िए, सामने आई 3 वीडियो में क्या दिख रहा… VIDEO-1: हाथ-पैर मरोड़े, जमीन पर पटका 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में बिजली दुकानदार संजीव गुप्ता और उसका बेटा बच्चे को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। शॉपकीपर बच्चे को दोनों पैर मोड़ देता है। उसके हाथों को घुटनों से नीचे दबाकर मारपीट करने लगता है। इसी दौरान शॉपकीपर का बेटा दुकान में रखा कैपेसिटर (कंडेनसर) उसे देता है। शॉपकीपर नीचे पड़े बच्चे को कंडेसर से करंट लगा देता है। करंट लगते ही बच्चा जमीन पर पड़े-पड़े चिल्लाने लगा। VIDEO-2: मां, बच्चे को बचाने के लिए आई 7 सेकेंड की दूसरी वीडियो में बच्चे की मां उसे छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचती दिखाई देती है। वह लगातार बच्चे को अपनी ओर खींचकर बचाने का प्रयास करती है। इस दौरान शॉपकीपर बच्चे का हाथ मरोड़कर उसकी कमर के पीछे कर देता है। उसकी मां उसे बचाने की कोशिश करती है। VIDEO-3: बचने के लिए भागा, दोबारा पकड़कर पीटा 51 सेकेंड की तीसरी वीडियो में बच्चा जोर-जोर से रोता, दर्द से तड़पता और खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। शॉपकीपर से बचाने के लिए बच्चे की मां दुकान के अंदर ही चली जाती है। इसके बाद भी शॉपकीपर बच्चे को मारता रहता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles