![]()
रोहतक जिले के महम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वे अपने घर पर सो रहे थे। उनकी भतीजी और अन्य बच्चे दूसरे कमरे में थे। देर रात बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत उस कमरे में पहुंचे। कपड़े उतारकर रेप की कोशिश की परिजनों ने देखा कि उनकी भतीजी के पास उनका एक रिश्तेदार मौजूद था। बच्ची के आधे कपड़े निकले हुए थे। बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके कपड़े उतारे और गलत काम करने की कोशिश की। जब बच्ची ने जोर से चिल्लाया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, यदि उसने किसी को बताया। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और उसकी मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची को शारीरिक रूप से सुरक्षित पाया गया। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। महम थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
महम में नाबालिग से रिश्तेदार ने की छेड़छाड़:अन्य बच्चों के साथ सो थी बच्ची; रोने की आवाज से परिजनों को पता चला







