spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में एसआईआर: 16 दिनों में एक करोड़ गणना प्रपत्र डिजिटाइज



चंडीगढ़| पंजाब में मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अंतिम चरण में है। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि 25 जून को शुरू हुए इस अभियान के मात्र 16 दिनों में एक करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण कर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की गई है। राज्य के 99.34 प्रतिशत घरों तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने 24,453 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और निर्वाचन अमले की समर्पित कार्यशैली को दिया है। अभियान के तहत 24 जुलाई तक राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles