spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार के विभव के CBSE दसवीं में 99% अंक:पिता बागवानी अधिकारी, मां इंग्लिश टीचर, बिना ट्यूशन गए तीन सब्जेक्ट में पूरे नंबर आए




हिसार में ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले विभव सिहाग के सीबीएसई दसवीं के बोर्ड एग्जाम में 99 प्रतिशत अंक आए हैं। विभव ने बिना ट्यूशन घर पर रहकर ही पढ़ाई की। विभव के साइंस, कम्यूटर और संस्कृत में 100 में से 100 अंक आए हैं। इसके अलावा एसएसटी में 95 और मैथ में 100 में से 96 अंक आए हैं। विभव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। विभव हिसार के होली एंजल स्कूल में पढ़ाई करता है। विभव ने बताया कि वह सुबह से लेकर रात तक पढ़ता था। सुबह स्कूल से आकर खाना खाकर पढ़ने बैठ जाता था। इसके बाद शाम को दो घंटे खेलता था। फिर खाना खाकर पढ़ता था और रात को 11 बजे रिविजन करके सोता था। विभव ने पढ़ाई के टिप्स बताते हुए कहा कि अगर स्कूल से मिलने वाला हर दिन का होमवर्क पूरी ईमानदारी से किया जाए तो अच्छे अंक आने से कोई रोक नहीं सकता। पिता जिला बागवानी अधिकारी
विभव के पिता सुरेंद्र सिहाग होर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में डीएचओ( जिला बागवानी अधिकारी) हैं। वह भिवानी के मिरान गांव के रहने वाले हैं। वहीं मां संतोष अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका हैं और गर्वनमेंट स्कूल शिवनगर में पढ़ाती हैं। सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि उनको बेटे की सफलता पर गर्व है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने भी विभव को अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी है। नीतू शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles