![]()
भिवानी पुलिस ने स्कूल में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने यह कार्रवाई की। यह गिरोह भिवानी और आसपास के जिलों में सक्रिय था और लगातार स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बता दे कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत दिल्ली से वांछित तीसरे आरोपी को पकड़ा। यह आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताले तोड़ते थे और कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप तथा अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो जाते थे। स्कूल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराज के रूप में हुई है, जो तुगलकाबाद एक्सटेंशन, अलकनंदा, साउथ दिल्ली का निवासी है। आरोपी को थाना बवानी खेड़ा में दर्ज अभियोग संख्या 97, दिनांक 01.04.2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) और 324(4) के अंतर्गत दर्ज है। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा इस अभियोग में स्कूल में घुसकर ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। आरोपी महाराज को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वह दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्क्रैप की दुकान चलाता है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि और शेर सिंह ने चोरी का सामान महाराज को दिल्ली में बेचा था। ट रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।
Source link
भिवानी पुलिस ने स्कूल चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा:कंप्यूटर-लैपटॉप समेत अन्य सामान ले गए थे, दो पहले गिरफ्तार







