![]()
रोहतक जिले के सांपला कस्बे में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव सांपला क्षेत्र में 334-बी के पास झाड़ियों से बरामद किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सांपला के वार्ड नंबर-1 निवासी शकुंतला के रूप में हुई है। शकुंतला पिछले चार दिनों से लापता थी। परिजनों ने 8 जुलाई को सांपला थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने जांच के दौरान वार्ड नंबर-1 निवासी कपिल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी कपिल ने महिला की हत्या कर शव को 334-बी के पास झाड़ियों में फेंकने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की हत्या चाकू से वार कर की गई थी। प्रेम प्रसंग की संभावना, सभी एंगल से जांच पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक स्थित पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पुष्टि की जाएगी। यहां देखें फोटो…
Source link
सांपला में चाकू मारकर महिला की हत्या:चार दिन पहले हुई लापता, पुलिस को प्रेम प्रसंग का शक, आरोपी को हिरासत में लिया







