spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में लड़कों से झगड़े के बाद 3 दोस्त लापता:गली में तीनों नाबालिगों को पीटा था, अपहरण की आशंका में केस दर्ज




पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ईदगाह कॉलोनी से तीन नाबालिग किशोरों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लड़कों के साथ हुई मारपीट के बाद से ही तीनों किशोर डर के मारे कहीं चले गए या उनका अपहरण कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। देर रात स्थानीय लड़कों से हुई थी कहासुनी और मारपीट मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई सामूहिक शिकायत में ईदगाह कॉलोनी निवासी धनवती, मंगली और तारा देवी ने बताया कि उनके बच्चे अभिषेक (15 वर्ष), अमर सिंह (15 वर्ष) और आकाश कुमार (15 वर्ष) तीनों दोस्त हैं और फेरी लगाने व कूड़ा बीनने का काम करते हैं। शिकायत के अनुसार, बीती 9 जुलाई की रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच ईदगाह कॉलोनी के ही रहने वाले 2-3 लड़कों के साथ किसी बात को लेकर इन तीनों किशोरों की कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उक्त लड़कों ने तीनों नाबालिगों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद से ही घर नहीं लौटे किशोर, डर का अंदेशा परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट की घटना के बाद से ही तीनों लड़के घर वापस नहीं लौटे हैं। माताओं का कहना है कि वे तीनों पहले भी काम के सिलसिले में कई-कई दिन बाहर रहते थे और फिर खुद वापस आ जाते थे, लेकिन इस बार मारपीट होने के कारण वे बेहद डरे हुए थे। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में तीनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों को अंदेशा है कि तीनों किशोर डर के मारे कहीं चले गए हैं या उनके साथ कोई अनहोनी हो गई है। मॉडल टाउन थाने में नई धाराओं (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज परिजनों द्वारा 10 जुलाई को दी गई लिखित दरखास्त पर संज्ञान लेते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर किशोरों के लापता होने और उनके अपहरण की आशंका को देखते हुए धारा 140(3) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ उन लड़कों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिन्होंने वारदात की रात तीनों किशोरों के साथ मारपीट की थी। पुलिस का दावा है कि तीनों नाबालिगों को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles