spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्कूल में समय से पहले छुट्टी और अधूरी हाजिरी पर 2 दिन में मांगा स्पष्टीकरण



भास्कर न्यूज | पानीपत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) नीलम कुंडू ने जिले के कई प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर और बच्चों को मिलने वाली आधारभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत को जांचा गया। निरीक्षण के डीईईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपाल कॉलोनी, राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय महराना और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शुगर मिल का दौरा किया। गोपाल कॉलोनी स्थित स्कूल में गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां तय समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। इसके अलावा, छात्रों की जुलाई महीने की हाजिरी (उपस्थिति) भी नहीं लगाई गई थी। इन कमियों और अन्य खामियों को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित स्कूल से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पीने के पानी, शौचालय, कक्षा-कक्ष, परिसर की साफ-सफाई, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई। नीलम कुंडू ने बच्चों से डिजिटल बोर्ड पर एफएलएन से संबंधित प्रश्न भी पूछे। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि निपुण मिशन और एफएलएन के तहत हर बच्चे को निपुण बनाया जाए और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर जिला एफएलएन समन्वयक अनिल मलिक भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles