spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुदाल से पिता की हत्या करने वाला निकला नाबालिग:करनाल के जुवेनाइल कोर्ट से सुधार गृह भेजा,पत्नी और मामा पर भी शक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी




करनाल के कुटेल गांव में पिता की बेरहमी से हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या करने वाला आरोपी बेटा नमन नाबालिग पाया गया है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया। इस वारदात में अब पुलिस मृतक की पत्नी बबली और मामा अशोक से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। 7 जुलाई की रात हुआ था विवाद, घर में ही बना खूनी मंजर
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 7 जुलाई की रात की है। मृतक राजेंद्र करीब सवा 10 बजे अपने घर पहुंचे थे। मृतक के भतीजे मनीष की शिकायत के अनुसार, घर में दाखिल होते ही बेटे नमन ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर पत्नी बबली भी बाहर आ गई और विवाद में शामिल हो गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि राजेंद्र खुद को बचाने के लिए कमरे में जाने लगे, लेकिन झगड़ा थमने की बजाय और बढ़ गया। कुदाल और बेसबॉल बैट से किया हमला
मनीष के मुताबिक, इसी दौरान नमन तुड़ी वाले कमरे से लोहे की कुदाल लेकर आया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि बबली ने भी बेसबॉल बैट से राजेंद्र पर वार किए। हमले के दौरान राजेंद्र ने बचाव के लिए आवाज लगाई, जिसे सुनकर मनीष दीवार कूदकर मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि नमन और बबली लगातार हमला कर रहे थे। इस हमले में राजेंद्र के दोनों बाजुओं, घुटनों, सिर के दोनों तरफ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मामा अशोक समेत अन्य लोगों पर भी आरोप
मनीष ने अपनी शिकायत में बताया कि मौके पर नमन का मामा अशोक, जो कुराना का रहने वाला है, और उसके साथ आए 2-3 अन्य लोग भी मौजूद थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने नमन और बबली को उकसाया और मारपीट में शामिल रहे। इस पूरे मामले ने पारिवारिक विवाद को हत्या में बदल दिया। 8 जुलाई को पुलिस पहुंची, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
घटना की सूचना मिलने के बाद 8 जुलाई को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआत में पत्नी या परिवार के किसी सदस्य ने कोई शिकायत नहीं दी थी, लेकिन बाद में भतीजे मनीष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। नाबालिग होने की पुष्टि, सुधार गृह भेजा
थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नमन के जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वह नाबालिग पाया गया। इसके बाद उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। मर्डर वेपन बरामद, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी से लोहे की कुदाल और बेसबॉल बैट बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी बबली और मामा अशोक से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह घटना अचानक हुई या फिर पहले से सुनियोजित थी। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles