spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बुजुर्ग पुजारी को लाठी से बुरी तरह पीटा, VIDEO:गले में गमछा डाल गली में घसीटा; कुरुक्षेत्र में चौराहे पर फेंककर युवक फरार




कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में 80 साल के पुजारी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी से लाठी मंगवाकर पुजारी को मार-मारकर अधमरा कर दिया। इससे भी आरोपी का मन नहीं भरा, तो आरोपी बुजुर्ग के गले में कपड़ा (गमछा) डालकर गली में घसीटते हुए चौराहे पर फेंककर फरार हो गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। बुजुर्ग पुजारी के साथ हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के लोगों ने उनको तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस हमले में उनकी एक टांग टूट गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह कर रहे थे पूजा-पाठ
सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुजारी योगीराज रोज की तरह शिव मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पूजा-पाठ और आरती करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही युवक अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा। आरोपी मंदिर के सामने ही पीर की मजार पर बैठता है। पत्नी से मंगवाई लाठी, फिर पीटा आरोप लगाया कि पंकज ने आते ही पुजारी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वहां पहुंचने के बाद अपनी पत्नी से लाठी मंगवाई। इसके बाद उसने बुजुर्ग पुजारी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लाठी के जोरदार प्रहार से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि इस हमले में पुजारी की टांग टूट गई। गले में कपड़ा डालकर घसीटा आरोपी का दोस्त इंद्र भी उसके साथ था। आरोपी ने मार-मारकर पुजारी को अधमरा कर दिया। फिर पुजारी के गले में कपड़ा (परना) डाला और गली में घसीटते हुए चौराहे पर लाकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। पुजारी करीब 2 घंटे तक चौराहे पर ही तड़पता रहा।
सुबह खून देखकर लोग पहुंचे सुबह करीब 6 बजे मंदिर के आसपास खून पड़ा मिला, लेकिन पुजारी मंदिर में कहीं नहीं थे। लोग खून के निशान का पीछा करते हुए चौराहे तक पहुंचे और पुजारी को तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को बुलाया। CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी उन्होंने तुरंत मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज देखने पर पूरी वारदात सामने आ गई। अब तक यह नहीं पता कि आरोपी ने पुजारी पर हमला क्यों किया। उन्होंने बताया कि पुजारी शांत स्वभाव के हैं और पूरे मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-पाठ का काम करते रहते हैं। हालांकि रंजिश की बात भी सामने आ रही है। गांव वालों के कहने पर पुजारी सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पुजारी पहले भी कई साल तक इसी मंदिर में रहकर गए थे। कुछ समय बाद वे यहां से चले गए थे। बाद में गांव वालों के आग्रह पर दोबारा मंदिर में रहने और सेवा करने आए थे। आरोप लगाया कि आरोपी पंकज पहले भी लोगों से विवाद करता रहा है। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच- रणधीर सिंह थाना सदर थानेसर के SHO रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सरपंच से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। पुजारी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles