spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर टकराई गाड़ियां, ट्रैफिक प्रभावित; जांच में जुटी पुलिस




नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तावडू क्षेत्र के गोयला गांव के पास सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। पुलिस को हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने तुरंत संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण हुआ और इसमें कौन-कौन से वाहन शामिल थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक पुलिसकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम पता लगा रही है कि वह किस जिले में तैनात था। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles