spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सोहना रोड पर पेट्रोल पंप कर्मियों-युवकों में मारपीट:मारपीट करते हुए दोनों पक्ष मुख्य हाईवे पर आए, राहगीरों ने वीडियो बनाया




गुरुग्राम में सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर धामडौज टोल प्लाजा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर जमकर हंगामा हुआ। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और कुछ युवकों के बीच मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते एक बड़े हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष दौड़ते-भागते मुख्य हाईवे पर आ गए, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और पत्थर मार रहे हैं। जान बचाने और हमला करने की होड़ में ये लोग वाहनों की परवाह किए बिना बीच हाईवे की तरफ आ गए। राहगीरों ने गाड़ी रोककर इस झगड़े का वीडियो बना लिया। मामूली कहासुनी से बढ़ा विवाद
शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन या गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लात-घूसे चलने लगे। इस झगड़े में कुछ कर्मचारियों और युवकों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles