spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट गुलशन हत्याकांड: परिवार ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन:इंसाफ न मिलने पर निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग




पठानकोट के गुलशन हत्याकांड को लेकर माहौल गरमा गया है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इंसाफ न मिलने का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय की मांग की। इस दौरान परिवार ने कच्चे क्वाटर से भगवान वाल्मीकि चौक तक कैंडल मार्च निकाला और फिर वाल्मीकि चौक में नारेबाजी कर इंसाफ की मांग की।
बता दें, 5 दिन पहले पठानकोट के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर के एक युवक गुलशन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला है और कई आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने पंजाब पुलिस के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। 11 में से 4 आरोपी ही किए गिरफ्तार गुलशन की पत्नी समीक्षा का कहना है कि उनके पति की बेरहमी से हत्या की गई थी और लगभग 11 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उनका आरोप है कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई अधूरी है। पुलिस केवल 4 लोगों को गिरफ्तार कर सकी है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस फेल साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर की न्याय की मांग धरने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने शहर के बाजारों में कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाली तख्तियां लेकर लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से न्याय की अपील की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शेष 7 आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ने की बात कही। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles