spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में युवक पर चाकू से हमला:मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, तीन आरोपी अरेस्ट, दो करते हैं डिलीवरी का काम




गुरुग्राम में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिय गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 जुलाई की रात को हुई थी, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी 8 जुलाई को की गई। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को सेक्टर-53 थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त सागर के साथ सेक्टर-52 स्थित कोयल विहार की एक खाली जगह पर गया था। वहां पहले से तीन युवक शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। युवक के पेट में मारा चाकू विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों में से एक ने सागर के पेट में चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सेक्टर-53 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई को गांव घाटा की झुग्गियों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आदित्य (25) निवासी बांदा (उत्तर प्रदेश), पंकज (26), निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश) और देवेंद्र (19), निवासी हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। ये तीनों वर्तमान में गुरुग्राम के गांव घाटा में रह रहे थे। निजी कंपनी में काम करता है एक आरोपी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे शराब पी रहे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के साथ उनकी कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपी पंकज और देवेंद्र डिलीवरी का काम करते हैं, जबकि आदित्य एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी। इसका उद्देश्य वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करना और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles