spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:हेलमेट पहनकर पैदल पहुंचे बदमाश, गली में घूम रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार




बहादुरगढ़ के नयागांव में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब 25 वर्षीय नीरज अपने घर के बाहर गली में टहल रहा था। दो बदमाश बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर हेलमेट पहनकर पैदल गली में पहुंचे और नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही नीरज सड़क पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान नयागांव निवासी नीरज पुत्र महाबीर (25) के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल नीरज को तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही डीसीपी मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों हमलावर हेलमेट पहनकर आए थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में रंजिश का एंगल
डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक नीरज के खिलाफ भी पहले कुछ आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है। :::



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles