spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में 6 साल की बच्ची से रेप:पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दिया वारदात को अंजाम, बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी




पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले 14 साल के नाबालिग लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई, जब बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लड़का घर में घुस आया और बच्ची के साथ रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार बच्ची के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सहमी बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस संरक्षण में ले लिया गया है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles