spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में भी चेतावनी, तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट, बिजली की डिमांड 15 हजार मेगावाट पार




पंजाब और चंडीगड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की वजह से तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम हो गया है। सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। हालांकि बिजली की डिमांड 15 हजार मेगावाट से अधिक रही है। पटियाला व मोहाली में जमकर बरसे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार सुबह से शाम तक पटियाला में सबसे अधिक 25.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि मोहाली में 18.0 मिमी, चंडीगढ़ (सिटी) में 9.8 मिमी, लुधियाना में 2.2 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 1.0 मिमी, पठानकोट में 1.0 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी, बठिंडा में 0.4 मिमी और अमृतसर में बारिश दर्ज की गई। बारिश और गर्मी का असर अब 12 जुलाई तक बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक मानसून पंजाब में पहुंच गया है। इस समय मानसून बठिंडा के पास से होकर गुजर रहा है। कुछ समय के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 12 जुलाई तक बारिश की संभावना है। तापमान में थोड़ा बदलाव होगा। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles