spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जैतो नगर काउंसिल को मिली नई अध्यक्ष निर्मला देवी:12 पार्षदों के साथ AAP को मिला था स्पष्ट बहुमत, विधायक बोले- मिलकर करेंगे काम




फरीदकोट जिले की नगर काउंसिल जैतो के हाउस की बैठक में सोमवार को नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। हालिया चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने स्थानीय सत्ता पर अपना कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 11 से ‘आप’ की पार्षद निर्मला देवी को नगर काउंसिल का नया प्रधान चुना गया है। इसके साथ ही हरीश चंद्र को सीनियर उपप्रधान और नरेंद्रपाल सिंह को उपप्रधान निर्वाचित किया गया है। हाल ही में संपन्न हुए नगर काउंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बहुमत का आंकड़ा हाथ में होने के कारण ‘आप’ को अपनी टीम चुनने में किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP): 12 सीटें (स्पष्ट बहुमत) शिरोमणि अकाली दल (SAD): 03 सीटें कांग्रेस (INC): 02 सीटें
शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री मुंडियां इस विशेष अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां मुख्य रूप से पहुंचे और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित सभी 17 पार्षदों को बधाई दी। पार्षदों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जैतो शहर के विकास को नई गति देने के लिए नगर काउंसिल की यह नई टीम, स्थानीय विधायक अमोलक सिंह और पंजाब सरकार आपसी तालमेल से काम करेंगे। सभी पार्षद जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। मेरे लिए सभी 17 पार्षद समान और महत्वपूर्ण: विधायक अमोलक सिंह जैतो के विधायक अमोलक सिंह ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए एक परिपक्व राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए नगर काउंसिल के सभी 17 पार्षद (चाहे वे किसी भी पार्टी के हों) समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी जनता के प्रतिनिधि हैं और शहर के विकास में हर एक की भूमिका अहम रहेगी। विधायक (जैतो)अमोलक सिंह मुझे पूरा विश्वास है कि नगर काउंसिल की यह नई टीम अपने अनुभव और समर्पण के साथ काम करते हुए जैतो के विकास कार्यों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। सभी जनप्रतिनिधि आपसी सहयोग से लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles