spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ लैंडमार्क अस्पताल के डॉक्टर पर चार्जशीट:इलाज में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग महिला की मौत हुई, शिकायतकर्ता- कई आरोपियों को बचाया




इलाज में कथित लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-33 स्थित लैंडमार्क अस्पताल के डॉ. परमिंदर सिंह के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला वर्ष 2024 में अमरजीत कौर की मौत से जुड़ा है। इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन की मेडिकल नेग्लिजेंस कमेटी भी इलाज में लापरवाही की पुष्टि कर चुकी है। अमरजीत कौर के बेटे सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. परमिंदर सिंह और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई और मरीज की हालत बिगड़ने के बाद सरकारी अस्पताल को जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। मेडिकल कमेटी ने भी मानी लापरवाही मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने मेडिकल नेग्लिजेंस कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जांच में इलाज में लापरवाही पाए जाने की पुष्टि की। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और अब अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह का आरोप है कि पुलिस ने चार्जशीट में कई लोगों को बचाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि अस्पताल के डॉ. हरसिमरन सिंह, डॉ. वरुण कुमार और अस्पताल के मालिक एसपीएस चावला के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत केस के अनुसार, 16 मार्च 2024 को अमरजीत कौर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। उनका सेक्टर-33 स्थित लैंडमार्क अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के करीब एक सप्ताह बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने दवाइयां देकर उन्हें घर भेज दिया। अगले दिन उनकी हालत और खराब हो गई। शरीर में सोडियम का स्तर कम होने से उन्हें दौरे पड़ने लगे। इसके बाद अस्पताल ने उन्हें पीजीआई या जीएमसीएच-32 ले जाने की सलाह दी। रिकॉर्ड नहीं मिलने से इलाज में देरी परिजनों ने अमरजीत कौर को जीएमसीएच-32 के आईसीयू में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने लैंडमार्क अस्पताल के इलाज से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड मांगे, लेकिन आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे जरूरी जांच और इलाज में देरी हुई। बाद में 16 अप्रैल 2024 को अमरजीत कौर की मौत हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles