spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Accident LIVE | 12th Student Hits Woman, Car From Rajasthan Recovered


सैर करती महिलाओं को उड़ाकर चली गई कार।

लुधियाना में अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला बोनट पर अटक गई। थोड़ी दूर जाकर कार के सामने ही जमीन पर गिर पड़ी जिससे उसकी खोपड़ी पर पहिया चढ़ गया।

.

महिला के शरीर की हड्डियां तक टूट गई। महिला को करीब 10 मीटर घसीटने के बाद गाड़ी ड्राइवर वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। वहीं, उसकी सहेली को भर्ती कर लिया गया।

एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट करने वाला युवक 12वीं पास है। उसे पुलिस ने अब्दुल्लापुर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी कार राजस्थान से बरामद हुई। युवक ने रील बनाने के चक्कर में महिलाओं को उड़ा दिया था।

युवक गाड़ी चलाते समय रील बना रहा था, जिससे महिला का एक्सीडेंट हो गया।

युवक गाड़ी चलाते समय रील बना रहा था, जिससे महिला का एक्सीडेंट हो गया।

जानिए क्या है पूरा मामला…

  • सहेली साथ सैर पर निकली थी महिला: मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह 6 बजे हरप्रीत कौर (53) अपनी सहेली प्रीति (50) के साथ सैर करने निकली थीं। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं।
  • स्विफ्ट डिजायर कार से टक्कर मारी: इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (PB10GD-8007) आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
  • 10 मीटर तक महिला को घसीटाः महिला के गिरने के बाद भी कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और भगाने की कोशिश की। इस दौरान एक महिला हरप्रीत कौर पहले बोनट पर अटक गईं। फिर चलती कार के आगे जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर के ऊपर से कार का टायर निकल गया। गाड़ी करीब 10 मीटर तक उन्हें घसीट ले गई।
  • महिला मृत घोषित, सहेली का इलाज जारीः लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है।
  • कारोबारी की पत्नी थी, बेटी की हाल में शादी हुई: मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं।
महिला हरप्रीत कौर अपने भतीजे दीप के साथ। - फाइल फोटो

महिला हरप्रीत कौर अपने भतीजे दीप के साथ। – फाइल फोटो

7 जगह बिकी है कार

मृतक हरप्रीत कौर के भतीजे दीप ने बताया कि उसकी बुआ हरप्रीत को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उन्होंने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस भी जांच में लगी, लेकिन वह खुद भी निजी तौर पर मामले की जांच करवा रहे थे।

उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि स्विफ्ट डिजायर कार 7 बार पहले बिक चुकी है। इस बार यह 8वां मालिक है। गाड़ी ने कई टोल पार किए। जब गाड़ी के फास्ट टैग चेक करवाए तो पता चला कि गाड़ी राजस्थान पहुंच चुकी है।

कार महिला को घसीटते हुए ले गई फिर कुचलती हुई निकल गई।

कार महिला को घसीटते हुए ले गई फिर कुचलती हुई निकल गई।

राजस्थान से हुई कार बरामद

पुलिस को आरोपी की कार राजस्थान से बरामद हुई। आरोपी की पहचान अब्दुल्लापुर बस्ती के रहने वाले अमन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास लर्निंग लाइसेंस था। वह कुछ समय पहले ही गाड़ी चलाना सीखा था। उसने रील बनाने के चक्कर में मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं को कुचल दिया था। इसके बाद यह वीडियो अपने दोस्तों को भी शेयर की।

मृतका के परिजन का आरोप है कि आरोपी के पिता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसने अपने बेटे को बचाने के लिए गाड़ी के फ्रंट शीशे को दुगरी की एक दुकान से बदलवा दिया। उसने सबूत मिटाने की कोशिश की और गाड़ी को घटनास्थल पर न दिखाने की नीयत से राजस्थान ले गया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

मानसा में दो युवकों की मौत, एक गंभीर, सामने आ रही कार को मारी टक्कर

मानसा-भीखी रोड पर स्थित कोटड़ा गांव के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रात करीब 8 बजे एक कार और ट्राले के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर के कारण हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles