![]()
पंजाब के होशियारपुर नगर निगम और जलालाबाद, ममदोट, गुरु हर सहाय नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई। इसके बाद अब देर शाम को नतीजे घोषित किए गए। AAP को होशियारपुर नगर निगम, जलालाबाद और ममदोट नगर परिषद में बहुमत मिला है, जबकि गुरु हर सहाय में कांग्रेस को बहुमत मिला। इसमें AAP को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं, जलालाबाद में वोटिंग के दौरान दोपहर बाद माहौल बिगड़ गया। पहले वार्ड नंबर-5 के बाहर फर्जी वोटर आईडी कार्ड बांटने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वार्ड नंबर-2 के पोलिंग बूथ के बाहर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और मिर्च पाउडर फेंकने का भी आरोप लगा। इस दौरान AAP कार्यकर्ता घायल हुए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में अकाली दल से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव और हंगामे के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में मतदान जारी रहा और प्रक्रिया नहीं रोकी गई। चुनाव नजीते…. नगर निगम होशियारपुर नगर परिषद जलालाबाद नगर पंचायत ममदोट नगर परिषद गुरु हर सहाय
पहले वार्ड-5 में वोटर ID को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के वार्ड नंबर-5 के पोलिंग बूथ के बाहर एक युवक कथित तौर पर वोटर आईडी कार्ड बांट रहा था। वहां मौजूद आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। युवक के पास बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने का दावा करते हुए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर वार्ड-2 में हिंसक झड़प, पत्थर और मिर्च फेंकी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद वार्ड नंबर-2 में मतदान के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पोलिंग बूथ के बाहर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। साथ ही एक पक्ष पर दूसरे पक्ष पर मिर्च पाउडर फेंकने का भी आरोप लगा। इस घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। विधायक गोल्डी कंबोज ने अकाली दल पर लगाए आरोप घटना के बाद विधायक जगदीप कंबोज (गोल्डी) समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वार्ड नंबर-2 में अकाली दल के उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने हार के डर से ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर पत्थराव किया और मिर्च फेंकी। विधायक ने कहा कि मिर्च कोई घर से लेकर नहीं आता, यह पूरी साजिश के तहत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर सत्ताधारी दल पर दबंगई के आरोप लगते हैं, लेकिन यहां स्थिति उलट है। उनके मुताबिक, ‘आप’ के अधिकांश उम्मीदवार नए हैं, जबकि विपक्ष में ऐसे लोग हैं जो वर्षों से सत्ता में रहे हैं और उन्हें धक्केशाही करने का पुराना अनुभव है। अकाली दल के दो नेता हिरासत में घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि हिंसा और माहौल खराब करने के मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब- AAP विधायक बाजीगर का विवादित VIDEO: बोले- 17-0 से जीत पक्की, कसर रही तो गेट बंद कर निकाल लेंगे, मारपीट नहीं करेंगे पंजाब में 26 मई को निकाय चुनावों के लिए वोटिंग से पहले AAP विधायक कुलवंत बाजीगर का विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि 17-0 से हमारी जीत पक्की है। थोड़ी-बहुत कसर रह गई तो हम गेट बंद कर निकाल लेंगे। मारपीट नहीं करेंगे। विधायक बाजीगर ने ये भी कहा कि ये सब उन्होंने विरोधी पार्टियों से ही सीखा है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
होशियारपुर नगर निगम में AAP को बहुमत:2 परिषदों में भी जीती, एक में कोई सीट नहीं मिली; जलालाबाद में पोलिंग बूथ के बाहर झड़प







