spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana HTET Exam Today | Level 1 & 2 Candidates Appear


शनिवार को एग्जाम के लिए लेट होने पर कैंडिडेट दौड़कर सेंटर पहुंचे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) लेवल-1 व लेवल-2 की परीक्षा होगी। इससे पहले शनिवार को एचटेट लेवल-3 की परीक्षा हुई।

.

प्रदेशभर में 5 जुलाई को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे। इस परीक्षा का समय 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगा। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 41,062 अभ्यर्थी 139 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक रहेगा।

अभ्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व सेंटर पर पहुंचना सुनिश्चित करें व अनुचित साधनों के प्रयोग किए बिना परीक्षा दें।

हरियाणा TET एग्जाम में एंट्री के वक्त फीमेल कैंडिडेट से कोका, कुंडल और यहां तक कलावा भी उतरवा दिया गया।

हरियाणा TET एग्जाम में एंट्री के वक्त फीमेल कैंडिडेट से कोका, कुंडल और यहां तक कलावा भी उतरवा दिया गया।

एचटेट लेवल-3 का एग्जाम में प्रश्न में मिस्टेक बताई

शनिवार को हरियाणा के 19 जिलों में HTET का लेवल-3 एग्जाम हुआ। एग्जाम के बाद रेवाड़ी के सूरज स्कूल में प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट में सीरियल नंबर मिसमैच होने के चलते परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर चले हंगामे के बाद कॉलेज स्टाफ ने दोबारा परीक्षा कराने की बात रखी। इस पर एग्जाम देने वाले कुल 524 में से 22 परीक्षार्थियों का साढ़े पांच बजे दोबारा एग्जाम शुरू कराया गया, जो आठ बजे तक चला।

उधर, सिरसा में भी एक कैंडिडेट ने 15 मिनट पेपर लेट देने का आरोप लगाया। कहा कि बाद में एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिला। जल्दबाजी में पेपर करना पड़ा। सोनीपत में पूनम ने कहा कि हिंदी के प्रश्नों में वाक्य की मिस्टेक थी। वाक्य नहीं दिए गए थे। भिवानी के गांव जाटू लोहारी निवासी अभ्यर्थी दीपक ने कहा कि तीन से चार प्रश्न में गलतियां थीं। इसके अलावा सिरसा के एक अभ्यर्थी ने पेपर पर सील नहीं होने का आरोप लगाया।

हिसार में पानी की बोलत लेकर आई कैंडिडेट को बाहर भेजतीं पुलिसकर्मी

हिसार में पानी की बोलत लेकर आई कैंडिडेट को बाहर भेजतीं पुलिसकर्मी

2.33 लाख अभ्यर्थी में 1.66 लाख महिला अभ्यर्थी

HTET के लिए 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से 1 लाख 66 हजार 137 फीमेल कैंडिडेट और 67 हजार 157 मेल कैंडिडेट हैं। इनमें से लेवल-1 (PRT) परीक्षा में 41 हजार 62 अभ्यार्थी, लेवल-2 (TGT) की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी और लेवल-3 (PGT) की परीक्षा में 73 हजार 91 अभ्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम को लेकर 128 उड़नदस्ते (फ्लाइंग) गठित किए गए।

तीन जिलों में एग्जाम नहीं, दूसरे डिस्ट्रिक्ट में लगा सेंटर

पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में एग्जाम सेंटर नहीं बनाया गया है। इन जिलों में सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) का एग्जाम होगा। पंचकूला के अभ्यर्थियों का सेंटर अंबाला, करनाल का पानीपत और कुरुक्षेत्र के अभ्यर्थियों का एग्जाम यमुनानगर में लगाया गया है।

देखें, जिले वाइज अभ्यर्थियों और परीक्षा केंदों की संख्या…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles