spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में पंचायती जमीन विवाद में सरपंच पर हमला:सिर पर लगे 17 टांके, हाथ-टांग में फ्रैक्चर; पिस्तौल तानने-हवाई फायर करने का आरोप




मोहाली जिले के नयागांव क्षेत्र के गांव मसोल में पंचायती जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच बिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों, लोहे की रॉड और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिस पर 17 टांके लगे हैं। वहीं दाहिने हाथ और टांग में फ्रैक्चर हो गया। सरपंच ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन पर पिस्तौल भी तान दी और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया। सरपंच बिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोग ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर करीब चार महीने पहले भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गांव के पंच बलबीर सिंह गुरुद्वारे के पास मौजूद थे। आरोप है कि अमरीक सिंह और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए खरड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फार्म हाउस के पास घेरकर किया हमला सरपंच के मुताबिक वह घायल पंच बलबीर सिंह का हालचाल जानने अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में एक फार्म हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक हमलावर ने उनका गला पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया और पिस्तौल तान दी। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने गंडासी से हमला कर दिया। बचने की कोशिश के बावजूद अन्य आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और टांग में फ्रैक्चर हो गया। सरपंच का आरोप है कि हमलावरों में से एक ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। गांव के लोग पहुंचे तो भागे सरपंच ने बताया कि उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज नयागांव थाना प्रभारी शिवदीप बरार ने बताया कि सरपंच बिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर गांव मसोल के रहने वाले अमरीक सिंह, नायव सिंह, पम्मा सिंह, कल्याण सिंह, सुखविंदर सिंह, दीप सिंह, गुरजट सिंह, हनी सिंह, निक्कू, लाडी और सुखी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles