![]()
पठानकोट के कच्चे क्वार्टर में गुलशन कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 को जम्मू कश्मीर से ग्रफ्तार कर लिया। हालांकि, इसमें चौकाने वाली बात ये है कि पठानकोट और जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। ऐसे में 4 आरोपी सड़क मार्ग से पठानकोट से कठुआ होते हुए उधमपुर पहुंच गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्यारोपी राहुल उर्फ आंडा, विक्की, भूरी और राजन शामिल हैं। सभी आरोपी गुलशन के पड़ोस में कच्चे क्वार्टर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए 3 दातर और कार भी रिकवर की है। जानकारी पठानकोट के एसपी-डी ठाकुर मनोज सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज, डीएसपी सिटी, डीएसपी-डी और डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम शामिल थी।
पुरानी रंजिश और क्रॉस केस था विवाद की वजह
एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि यह घटना दो और तीन तारीख की दरमियानी रात को अंजाम दी गई थी। हमलावरों ने गुलशन कुमार पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी अमृतसर ले जाते रास्ते में ही मौत हो गई थी।
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। इनके खिलाफ पहले भी आपस में लड़ाई-झगड़े के ‘क्रॉस पर्चे’ दर्ज थे। आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी मारपीट तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्विफ्ट डिजायर कार और हथियार बरामद
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजन नामक व्यक्ति की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पंजाब से भाग निकले थे और उधमपुर में छिपे हुए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई इस कार और 3 दातर बरामद कर लिए हैं। वारदात के दौरान फायरिंग होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है, यदि सबूत मिले तो मामले में संबंधित धाराएं और जोड़ दी जाएंगी। अभी भी 7 आरोपी गिरफ्त से बाहर
एसपी मनोज ने बताया कि इस मामले में कुल 8 नामजद और 3 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। इसमें से मुख्यारोपी राहुल उर्फ आंडा, विक्की, भूरी और राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अन्य नामजद आरोपी कृष्णा, सन्नी और दीपू तथा 3 अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। दोनों हाथ-पैर काट डाले, सीसीटीवी में दिखा भयावह मंजर
बता दें, शुक्रवार को 2 गुटों में झगड़े की पुरानी रंजिश को लेकर कार में आए हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार गुलशन को घेरकर ताबड़तोड़ दातरों से हमला कर बाजू के गुट और पैर काट डाले और टांगों पर गहरे जख्म पहुंचाए। हमले में जख्मी युवक गुलशन कुमार निवासी मोहल्ला कच्चे क्वार्टर की मौत हो गई। गुलशन कुमार को घेरकर मारपीट करने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आरोपी उसे बुरी तरह काटते नजर आ रहे हैं। 2 साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल का बेटा मृतक की पत्नी समीक्षा ने बताया कि उसकी शादी गुलशन कुमार के साथ 2024 में हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। बीती रात को वह, उसका पति गुलशन कुमार और ननद प्रवीण अपने घर में मौजूद थे। रात को खाना खाने के बाद उसका पति अपने मोटरसाइकिल पर घर से बाजार जाने के लिए निकला था। वह और उसकी ननद प्रवीण भी घर से बाहर रात को सैर करने के लिए चल पड़ीं। जब उसका पति घर के पास ही मोहल्ले के मोड़ पर पहुंचा तो रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर वहां पहले से ही 2 कारें खड़ी थीं। जिनमें कुछ युवक बाहर निकले, जिन्होंने उसके पति को जबरदस्ती रोक लिया। इतने में वह और उसकी ननद भी और पास चली गईं। ताबड़तोड़ दातर से किए वार मृतक की पत्नी समीक्षा ने बताया कि उसके और ननद प्रवीण के सामने ही राहुल उर्फ आंडा ने दातर का वार उसके पति पर किया, जो पति की बाजू पर लगा। दूसरा वार अशमीत ने उसके पति की दूसरी बाजू पर किया। फिर रिशु और मनी ने दातर से वार किए, जो उसके पति की दोनों टांगों पर लगे। उसका टांगों पर चोटें लगने के बाद वह नीचे गिर गया। हमले में उसके पति की दोनों बाजू से गुट कट गए। दीपू और राजन के साथ 3/4 अज्ञात लड़के भी थे, जो सारी घटना की निगरानी रख रहे थे। उसने और उसकी ननद ने शोर मचाया तो उक्त हमलावर जान से मार देने की धमकियां देते हुए मौके से अपनी कारों में फरार हो गए। उनके आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिनकी मदद से घायल पति को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल को अमृतसर किया था रेफर, रास्ते में एंबुलेंस में दम तोड़ा प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने उसके पति की हालत को देखकर अमृतसर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसके पति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर एंबुलेंस में उसके पति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नं. 2 में हत्या करने के आरोप में 8 लोगों और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावर फरार बताए जा रहे थे। जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह का कहना है कि मृतक युवक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर सिविल अस्पताल से डॉक्टरों के बोर्ड से लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
हाई अलर्ट के बीच कत्ल कर JK भागे कातिल:पठानकोट गुलशन हत्याकांड के 4 आरोपियों को उधमपुर से गिरफ्तार, 3 दातर भी बरामद







