spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर जाम में फंसे टूरिस्ट:पंडोह में ओवरसाइज ट्राला बना वजह; वन-वे कर भेजीं गाड़ियां, वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी




हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के बावजूद बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहा है। वीकेंड पर टूरिस्ट के काफी संख्या में आने से आज सुबह के वक्त चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में वाहनों का काफी ज्यादा दबाव रहा। इस बीच पंडोह के कैंची मोड़ पर एक बड़ा ट्राला भी फंस गया। इससे ट्रैफिक जाम और लंबा हो गया। ओवरसाइज की वजह से ट्राला कैंची मोड़ पर मुड़ नहीं पाया और ड्रेन में फंस गया। इसके बाद पुलिस ने एक साइड का ट्रैफिक रोका और वन-वे वाहनों की आवाजाही शुरू की। इसके बाद गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती रही। बता दें कि देश के मैदानी इलाकों के लोग अभी भी वीकेंड पर काफी संख्या में शिमला, मनाली, कुफरी और नारकंडा इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इन जगह पर मौसम सुहावना बना हुआ है। टूरिस्ट के काफी संख्या में आने से मंडी के पंडोह में ट्रैफिक जाम लगा। ट्रैफिक चलाने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात: SP मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि पर्यटन सीजन के चलते टूरिस्टों की संख्या में बढ़ रही है। इसके कारण कुछ स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव और जाम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें, अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं और दोहरी लाइन लगाकर जाम की स्थिति पैदा न करें। पर्यटन स्थलों के मौसम का हाल हिमाचल के छह जिलों में 30 जून को मानसून पहुंच गया है। एक जुलाई को मानसून ने पूरे हिमाचल को कवर किया। एंट्री के पहले दो दिन में अच्छी बारिश हुई। मगर अब थोड़ा कमजोर पड़ा है। आज और कल राज्य के कुछ भागों में ही हल्की बारिश के आसार है। छह जुलाई से जरूर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ट्रैफिक जाम और खराब ट्राला के PHOTOS..



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles