![]()
पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शुवम शर्मा आज, 04 जुलाई 2026, सायं 4:00 बजे अमृतसर स्थित गोल्डन गेट पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। स्वागत समारोह के दौरान शुभम शर्मा का फूल-मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया जाएगा। इसके उपरांत वे श्री हरिमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक सौहार्द तथा देश-प्रदेश की उन्नति के लिए अरदास करेंगे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में रिकॉर्ड जीत और ऐतिहासिक सफलता उल्लेखनीय है कि पंजाब की राजनीति में धूरी के लिए गौरव का क्षण उस समय आया था, जब युवा नेता शुवम शर्मा पंजाब यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष (डेलीगेट) निर्वाचित हुए थे। संगठनात्मक चुनावों में उन्होंने लगभग 1 लाख 60 हजार वोट प्राप्त कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था तथा पूरे पंजाब में सर्वाधिक मत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद धूरी स्थित उनके निवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया था तथा पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया था। धूरी में जश्न और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की बधाई यात्रा शुभम शर्मा की जीत की खुशी साझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वयं उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने शुभम शर्मा का मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मनाया था।
Source link
पंजाब-यूथ कांग्रेस-प्रधान बनने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचेंगे शुवम-शर्मा:गोल्डन-गेट पर होगा स्वागत, श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक करेंगे आशीर्वाद प्राप्त







