spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोहाना मर्डर केस में एक और आरोपी अरेस्ट:बर्फ तोड़ने का सुआ गोदकर की थी हत्या, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम




सोनीपत जिले के थाना शहर गोहाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित निवासी बरोदा, सोनीपत हाल निवासी कबीर बस्ती, सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह हत्या बर्फ तोड़ने वाले सुए, गंडासे और बिट्टो से की गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला 29 जून को प्रवीण पुत्र कृष्ण निवासी गांव खंदराई, सोनीपत की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रवीण ने अपनी शिकायत में बताया था कि करीब दो साल पहले आदित्य निवासी खंदराई ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी का मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल भी गया था। प्रवीण के अनुसार, उसके ताऊ का लड़का विनोद, आदित्य के परिवार के साथ रहता है। इसी बात को लेकर दो-तीन दिन पहले विनोद की खंदराई मोड़ स्थित फास्ट फूड की दुकान पर उनकी आपसी हाथापाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई। पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर 29 जून को सुबह करीब 6 बजे प्रवीण और उसका भाई सोमबीर मंदिर के पास गए थे। वहां पहले से ही घात लगाए विनोद और उसके साथी मोहित, आदित्य, सन्नी, अक्षय व विक्रम, सोनू और सुरेंद्र का एक लड़का मौजूद थे। इन सभी के हाथों में हथियार थे। आरोपियों ने अचानक दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। विनोद ने अपने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने वाले सुए से सीधे सोमबीर के सिर पर वार किया, जबकि आदित्य ने गंडासे से हमला किया। सभी आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए, गंडासे और बिट्टो से दोनों भाइयों को मारा। प्रवीण के शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए, जिन्हें आता देख सभी आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने सोमबीर कर दिया मृत घोषित उसके बाद मेरे परिवार वाले मुझे व मेरे भाई सोमबीर को सरकारी अस्पताल गोहाना ले गए, जहां पर डाक्टर ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया और प्रवीण को इलाज के लिए खानपुर रेफर कर दिया। प्रवीण ने बताया कि हमलावरों ने उसके अक्षय व सन्नी को भी चोटे मारी है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था। थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप-निरीक्षक अजमेर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी विनोद निवासी गांव खन्दराई जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब अन्य आरोपियो की खोजबीन करते हुए घटना में सलिप्त दूसरे आरोपी सुमित निवासी बरोदा जिला सोनीपत हाल कबीर बस्ती, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशकर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles