spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में बाइक सवार 3 इलेक्ट्रिशियन घायल:गढ़ी बोलनी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; 1 मध्यप्रदेश, 2 राजस्थान से




रेवाड़ी में वीरवार की रात गढ़ी बोलनी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 3 को घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक मध्यप्रदेश और दो राजस्थान के रहने वाले हैं। तीनों एक ठेकेदार के पास इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक बाइक पर थे सवार जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी होशियार सिंह और राजस्थान निवासी मनोज और वाशु ठेकेदार के पास इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। वीरवार को तीनों काम के लिए किसी साइट पर गए हुए थे। रात को एक बाइक पर सवार होकर गढ़ी बोलनी रोड से वापस आ रहे थे। इसी दौरान राजेश पायलट चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हादसे के बाद ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राहगीरों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घायल होशियार सिंह ने बताया कि वे तीनों साइट से वापस लौट रहे थे। जब उनकी बाइक राजेश पायलट चौक के पास पहुंची तो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद क्या हुआ, उसे ठीक से पता नहीं। जब थोड़ा होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles