spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी, दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, सस्पेंड




जालंधर में गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की और भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी निशाना बनाया। भाजपा नेत्री ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी कार का पीछा किया और मकसूदा थाने के पास उसे पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया- पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और वो वर्कशाप चौक के पास बाजार से निकलते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार चुका था। जानिए क्या है पूरा मामला… पुलिसकर्मी ने नशे में कई गाड़ियों को टक्कर मारी पूरा मामला जालंधर के व्यस्त क्षेत्र वर्कशाप चौक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी जतिंदर ने नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाते हुए कई वाहनों में टक्कर मार दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसने काफी शराब पी रखी थी। भाजपा नेत्री के गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी नशे में धुत पुलिसकर्मी ने टक्कर मार दी। जब आरती राजपूत ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को रोकने के बजाय मौके से तेजी से भगा ले गया। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर भाजपा नेत्री ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपनी गाड़ी से उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। भाजपा नेत्री ने पीछा कर रोका आरती राजपूत ने पुलिसकर्मी की गाड़ी का पीछा करते हुए आखिरकार उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास घेर कर रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिसकर्मी नीचे उतरा, तो वह सड़क पर ही हंगामा करने लगा। वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आरती राजपूत ने अपने मोबाइल से पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बना लिया। आरती ने मामले की जानकारी ADCP को दी घटना की गंभीरता को देखते हुए आरती राजपूत ने तुरंत इस मामले की सूचना एडीसीपी (ADCP) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अत्यधिक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी जतिंदर को अपने साथ लेकर गए। इस दौरान आरती राजपूत ने अधिकारियों से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी का तुरंत मेडिकल करवाया जाए और उसका चालान काटा जाए। इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नशे की हालत में गाड़ी चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोका था और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की थी। पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मी सस्पेंड किया एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने आगे बताया कि पुलिस विभाग में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया है। सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles