spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अगस्त में पंजाब के दौरे पर पीएम मोदी, तैयारियां शुरू



चंडीगढ़ | पीएम नरेंद्र मोदी अगस्त में पंजाब के दौरे पर आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पीएम राज्य में बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पंजाब को कई विकास परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। हालांकि, पीएम के दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। बिट्टू के मुताबिक, पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हैं। इससे पहले पीएम 1 फरवरी को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। वहां उन्होंने माथा टेका और डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। पीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना गया था। 2027 चुनावों के मद्देनजर दोआबा क्षेत्र के दलित वोटरों तक पहुंच मजबूत करने की भाजपा की रणनीति के तहत इस दौरे को महत्वपूर्ण माना गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles