![]()
रेवाड़ी जिले के गांव सुंदराज में वीरवार को जमीनी विवाद में 2 गुटों में झगड़े का मामला सामने आया है। एक गुट ने खरीदी गई जमीन पूरी करने के बाद भी जबरदस्ती जमीन कब्जाने और रोकने पर लाठी-डंडों से हमले के आरोप लगाए है। अस्पताल में भर्ती युवक ने आरोपियों पर अपने मां-पिता के साथ भी मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती कृष्ण ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति ने उसके परिवार से 1400 गज जमीन खरीदी थी। चिमनावास से आए रामनिवास की मौजूदगी में खरीदी गई 1400 गज जमीन पूरी कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी जबरदस्ती हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। आए दिन इसके लिए अलग-अलग प्रकार से हमें प्रताड़ित करने का प्रयास करता है। जिससे हमारा पूरा परिवार खौफ में रहता है। आरोपी का नेताओं के साथ उठना बैठना और पुलिस के साथ भी सांठगांठ हैं। सुबह आकर की मारपीट कृष्ण ने बताया कि आज सुबह आरोपी हाथ में डंडा लेकर उनके घर के पास आया। जमीन पर कब्जे की बात कहते हुए पहले गाली-गलौच की और फिर मेरी मां को थप्पड़ मारा। जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। लाठी-डंडों और रॉड के साथ आरोपी दोबारा आया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ उसकी मां-पिता और भाभी के साथ भी मारपीट की। लाठी डंडों से किए हमले में उसे 4 जगह चोटें आई हैं।
Source link
रेवाड़ी में जमीनी विवाद, 2 गुटों में मारपीट:युवक बोला-मां-पिता और भाभी पर किया हमला, जबरन कब्जा कर रहा आरोपी







