spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में चोरों ने की हवाई फायरिंग:दो दिन दूसरी बार मोबाइल टॉवर से चुराई बैटरियां, भागते समय चलाई गोलियां




गुरदासपुर के कलानौर थाना क्षेत्र के गांव लखन कलां में मोबाइल टावर से चोरी करने आए चोरों ने हवाई फायरिंग कर दी। चोर 2 दिन बाद दूसरी बार चोरी करने उसी टॉवर पर पहुंचे थे। लेकिन, लोगों ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने गोलियां चला दीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दिन पहले 24 बैटरियां चुराने वाले चोरों ने उसी टावर से चार और बैटरियां चोरी कर लीं। जानकारी के अनुसार, पहली चोरी की घटना रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे हुई थी। कार सवार चोरों ने एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर का ताला तोड़कर 24 लिथियम बैटरियां चुराई थीं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
दोबारा उसी टॉवर पर चोरी करने पहुंचे चोर स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली घटना के ठीक दो दिन बाद, वही चोर दोबारा उसी टावर पर पहुंचे। उन्होंने चार और बैटरियां चोरी कीं और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, तड़के करीब साढ़े तीन बजे कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे, जब उन्होंने संभवतः चोरों की गतिविधि देखी या उन पर टॉर्च की रोशनी डाली।
इसके बाद आरोपी मौके से भागते समय तीन हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस से की थी रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
गांव निवासी सतिंदर शील और डॉ. गुरजीत सिंह ने बताया कि पहली चोरी के बाद भी पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद चोर दोबारा वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। ग्रामीणों ने अब पंचायत के साथ मिलकर रात में पहरा लगाने का निर्णय लिया है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपी खुलेआम फायरिंग कर सकते हैं, तो भविष्य में किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles