spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में यदुवंशी कॉलेज पर ABVP का प्रदर्शन:वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई की मांग, तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल स्थित यदुवंशी बीएड कॉलेज से संबंधित एक वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री, हरियाणा के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा, जिसमें कॉलेज प्रशासन पर लगे गंभीर आरोपों की जांच की मांग की गई है। जिला संयोजक कमल रोहिल्ला ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल और परीक्षा में नकल करवाने के नाम पर 3 हजार रुपए मांगने का आरोप है। कुछ विद्यार्थियों ने आर्थिक दबाव और प्रताड़ना की शिकायतें भी एबीवीपी को दी थीं। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए, एबीवीपी ने छात्र हित में तुरंत संज्ञान लिया। संगठन ने कहा कि वह विद्यार्थियों के अधिकारों, शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा कार्य करता रहा है। जिला सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन इसी मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से परिसर पहुंचे थे। हालांकि, संगठन के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की पूर्व सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने लगभग डेढ़ घंटे तक प्रशासन से बातचीत करने और ज्ञापन स्वीकार करवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और छात्र हित में अपनी आवाज उठाई। तत्पश्चात, एबीवीपी कार्यकर्ता नारनौल स्थित जिला सचिवालय परिसर पहुंचे और नायब तहसीलदार के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन को आश्वासन दिया गया कि ज्ञापन संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। जिला संयोजक बोले- विद्यार्थियों का विश्वास प्रभावित होगा जिला संयोजक ने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षा व्यवस्था पर विद्यार्थियों का विश्वास प्रभावित होगा तथा शिक्षा के व्यापारीकरण को बढ़ावा मिलेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हितों से जुड़े किसी भी विषय पर परिषद पूरी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शनकारियों में जिला संयोजक कमल रोहिल्ला, सचिन, सुभाष शर्मा, स्नेह, मनजीत, मोनू भूपेंद्र, खुशी, कल्पना, मोनिका, पारुल, कुमकुम, मीनू, अनिकेत, ललित, प्रवीण, आशीष, कार्तिक, प्रिया, साक्षी, नैन्सी, वसुंधरा, ज्योति, प्रिया, पायल, अन्नू मुस्कान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एबीवीपी की प्रमुख मांग वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय विभागीय जांच करवाई जाए। यदि जांच में संबंधित प्राचार्य की संलिप्तता या जिम्मेदारी सिद्ध होती है, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर नियमानुसार निष्कासित किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles