spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर के प्रदीप कुमार की खुली किस्मत:12 रुपए की 25 टिकटों से जीते ढाई लाख; गांव में खुशी का माहौल




अबोहर क्षेत्र के गांव भागू निवासी प्रदीप कुमार ने लॉटरी में ढाई लाख रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने 12 रुपए की 25 लॉटरी टिकटों से यह राशि हासिल की है, जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार ने स्थानीय मनोकामना लॉटरी सेंटर से राजश्री लॉटरी की कुल 25 टिकटें खरीदी थीं। 12 रुपए की थी टिकट की कीमत प्रत्येक टिकट की कीमत 12 रुपए थी। लॉटरी का परिणाम घोषित होने पर उनकी सभी 25 टिकटों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम निकला, जिससे कुल पुरस्कार राशि 2.50 लाख रुपए हो गई।मनोकामना लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि उनके सेंटर से पहले भी कई लोगों ने बड़े इनाम जीते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उनके सेंटर से पूर्व में 9 लाख रुपए, 5 लाख रुपए और एक-एक लाख रुपए के कई पुरस्कार निकल चुके हैं। पिछले सप्ताह ही श्री मुक्तसर साहिब के एक निवासी ने भी उनके सेंटर से एक लाख रुपए का इनाम जीता था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles