spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मसूरी में गुरुग्राम के टूरिस्ट ने लोगों के सिर फोड़े,VIDEO:दूध की खाली क्रेट लेकर पीछे दौड़ा; कारों में टक्कर के बाद झगड़ा हुआ था




उत्तराखंड के मसूरी में हरियाणा के गुरुग्राम से आए टूरिस्टों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। टूरिस्टों की कार से लोकल लोगों की कार टकरा गई। विरोध करने पर टूरिस्टों ने उनके साथ मारपीट की। एक टूरिस्ट ने दुकान के बाहर रखी दूध की खाली क्रेट उठाई और व्यक्ति के सिर में मारी, जिससे उसका सिर फट गया। विरोध करने पहुंची एक महिला के भी सिर पर क्रेट से वार किया, जिससे वह रोड पर ही गिर गई। मौके पर कई देर हंगामा चलता रहा। कुछ देर बाद लोगों ने उस टूरिस्ट को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई और उसकी कार का चालान किया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट की तीन तस्वीरें… सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… लोकल लोगों की कार को टक्कर मारी 28 जून की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच गुरुग्राम से चार टूरिस्ट टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कार से मसूरी पहुंचे थे। बाटा शोरूम के पास उनकी कार की चार लोकल लोगों की कार से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। व्यक्ति को क्रेट मारी, सिर फटा स्थानीय लोगों के विरोध करने पर टूरिस्ट भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने पास में रखी दूध की प्लास्टिक क्रेट उठाकर एक व्यक्ति के सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। महिला से भी मारपीट स्थानीय कन्फेक्शनरी संचालक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, पर्यटक करीब 10 मिनट तक स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते रहे। बीच-बचाव करने आई एक महिला के सिर पर भी टूरिस्ट ने क्रेट मारी, जिससे पर रोड पर ही गिर गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही मसूरी थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और कानून-व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया पुलिस ने मौके से गुरुग्राम के सिकंदरपुर निवासी 36 वर्षीय नीरज राघव को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस ने कार का चालान किया पुलिस ने मारपीट में शामिल पर्यटकों की टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कार का मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान भी किया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामे की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles