spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:जेई ने मांगी माफी, जिलेदार पर होगी विभागीय कार्रवाई, महिला कर्मी से अभद्र व्यवहार का मामला




हिसार सिंचाई विभाग में कार्यरत महिला इलेक्ट्रिशियन रेशमा के कथित मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विभाग की आईबी सिटी शाखा के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान दीपक शर्मा ने की। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन किसी भी महिला कर्मचारी के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। शर्मा ने जेई और जिलेदार के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग करते हुए महिला कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता न करने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी अभियंता ने तुरंत यूनियन प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक के बाद विभाग की ओर से जारी कार्यवृत्त के अनुसार, रेशमा और जेई नितिन के बीच का विवाद आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुलझा लिया गया। जेई नितिन ने अपनी भाषा शैली के लिए खेद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया। सरकारी क्वार्टर की मरम्मत कराने का दिया आश्वासन बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कैनाल कॉलोनी का लुक आफ्टर चार्ज वर्तमान जेई से हटाकर किसी अन्य जूनियर इंजीनियर को सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिला कर्मचारी रेशमा के सरकारी क्वार्टर नंबर 20-डी की मरम्मत 10 दिनों के भीतर कराने का आश्वासन भी विभाग द्वारा दिया गया। कार्यवृत्त के अनुसार, जिलेदार राजेश शर्मा ने भी टेलीफोन के माध्यम से अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया और कार्यालय आने पर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने का आश्वासन दिया। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए पत्र जारी करने की जानकारी भी दी गई। कार्यकारी अभियंता और यूनियन प्रतिनिधियों ने मध्यस्थता कर जेई, जिलेदार और रेशमा इलेक्ट्रिशियन के बीच आपसी मनमुटाव को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने का प्रयास किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मंच का संचालन शाखा सचिव सोनू जांगड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार “बेटी बचाओ” जैसी सरकारी योजनाओं की भावना के विपरीत है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरने में जिला सचिव दीपक मेहरा, जिला ऑडिटर सतीश दनोदा, ब्लॉक एसकेएस से करण नैन, पब्लिक हेल्थ प्रधान अशोक शर्मा, सुरेंद्र चहल, आईबी हांसी प्रधान दिनेश यादव, आईबी मैकेनिकल प्रधान विनोद फौजी, सचिव विनोद भाटिया, सुरेंद्र फौजी, आईबी अग्रोहा प्रधान नरेंद्र पाल, आईबी आदमपुर प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव शैलेन्द्र, महिला इलेक्ट्रिशियन रेशमा, विनोद सैनी, राजेश महिच, अजय वर्मा, प्रताप, गुरप्रीत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles