spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:शहर के सैली कुल्लियां का मामला, 3 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज




शहर के सैली कुल्लियां में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया। घायल की पहचान संदीप परिहार निवासी सैली कुल्लियां के तौर पर हुई है। शिकायत मिलने पर थाना 2 पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिल्हाल पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।
बाइक पर सवार होकर आए हमलावर
शिकायतकर्ता संदीप ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने दोस्त रिशु के साथ उसकी एक्टिवा स्कूटी नंबर PB-35-AB-4988 पर पीछे बैठकर जा रहा था। जैसे ही वे शाह कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लड़के आए, जिनके हाथों में दातर पकड़े थे।
सिर पर किया दातर से वार, लहूलुहान होकर गिरा पीड़ित
संदीप के अनुसार, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के, जिसकी पहचान सुमित निवासी सैली कुल्लियां ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर के दाईं तरफ दातर से जोरदार वार कर दिया। हमले के कारण संदीप लहूलुहान होकर चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गया, जिससे उसके बाएं घुटने पर भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में सुमित के साथ उसके अन्य दो साथी सुमित और दाना दोनों निवासी सैली कुल्लियां भी शामिल थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकियां देते हुए अपने हथियारों समेत मौके से फरार हो गए।
वहीं, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 115(2), 351(3), 3(5) और आईपीसी की धाराओं 307, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles