![]()
मोहाली के मटौर की एक महिला ने अपने ही तीन बच्चों को नहर में फेंककर खुद भी छलांग लगा ली है। इस घटना में 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने अब तक दो बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद बच्चों की मां शकुंतला उर्फ सुमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। महिला मोहाली से रोपड़ इसी मकसद से गई थी और वही रोपड़ स्थित नहर में बच्चों को फेंका है। सास-ससुर ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप मृतक बच्चों के दादा-दादी ने अपनी बहू शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करती थी। परिजनों के मुताबिक, परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था। 10 महीने पहले पति ने की थी आत्महत्या परिवार के अनुसार, करीब 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। मां की भूमिका पर बना हुआ है सस्पेंस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जानी चाहिए। उनका मानना है कि अभी तक सामने आई जानकारी के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस भी फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी एक कारण या निष्कर्ष की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 गुरचरन सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। परिवार की परिस्थितियों, घटनाक्रम और आरोपी महिला से पूछताछ जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।
Source link
मोहाली की महिला 3 बच्चों सहित नहर में कूदी:दो बेटों और एक बेटी की मौत, मां गिरफ्तार; पहले पति ने की थी खुदकुशी







