spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग:मां को बचाने आया बेटा भी झुलसा, घर खर्च को लेकर विवाद, सफदरजंग में भर्ती




पलवल की कालड़ा कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां को बचाने के प्रयास में उनका बेटा भी झुलस गया। महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, यह घटना कालड़ा कॉलोनी, पलवल में हुई। 42 वर्षीय ममता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति अनिल होटल चलाता है। उनके बीच घर खर्च को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। शराब के नशे में आया पति ममता ने बताया कि घटना वाली शाम उसका पति अनिल शराब के नशे में घर आया था। रात में इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अनिल ने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। देर रात करीब ढाई बजे जब ममता रसोई में पानी पीने गई, तो पीछे से उसके पति अनिल ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने पर ममता जोर से चिल्लाई। बचाने के प्रयास में बेटे के हाथ जले ममता की चीख सुनकर उसका 19 वर्षीय बेटा अंश बाहर आया और आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ भी जल गए। गंभीर रूप से झुलसी ममता को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज वहीं चल रहा है। हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने बेटे के सामने बयान दर्ज करा दिए है। जिसके आधार पर उसके पति अनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम आरोपी अनिल की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles